up teacher vacancy 2025 cancel: ल्यो भईया जिसका डर था वही हुआ। इतना शोर मचाने के बाद सरकार ने एक बार फिर से पलटी मार दी और अपना ट्वीट डिलीट कर भाग निकली। अब बताओ इनको क्या कहा जाए?
नीचे जो भी लिखा गया है उनके ट्वीट के आधार पर लिखा गया है पढ़ना चाहो तो पढ़ लो बाकी अभी तो कोई मतलब नहीं है..
शिक्षक भर्ती 2025 : UP Teacher Vacancy 2025
तो भईया ना जाने कितने दिनों के बाद यूपी में एक बार फिर बम्पर शिक्षक भर्ती (UP Teacher Vacancy 2025) की गूंज सुनाई दी है। मानो ऐसा लग रहा है की ईद का चांद सही में अब दिखाई देने वाला है। आइये जानते हैं इसके बारे में एकदम ढंग से पूरी डिटेल्स के साथ।
BEd और BTC वालों हो जाओ तैयार : UP Teacher Vacancy 2025
उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह साल बेहद खास होने जा रहा है। UP Teacher Vacancy 2025 के तहत राज्य सरकार ने लगभग 1.93 लाख पदों पर भर्ती की योजना तैयार कर ली है। यह भर्ती प्राइमरी और माध्यमिक दोनों स्तरों पर की जाएगी और प्रक्रिया नवंबर 2025 से शुरू होकर मार्च 2026 तक पूरी कर ली जाएगी।
📊 भर्तियों का आंकड़ा: कितने पद, कौन से स्तर पर?
श्रेणी | खाली पद | % रिक्ति |
---|---|---|
प्राथमिक शिक्षक | 1,81,276 | 22.73% |
माध्यमिक शिक्षक | 12,586 | 40.36%-59.72% |
कुल पद | 1,93,862 | — |
यह भर्तियां तीन चरणों में की जाएंगी। प्रत्येक चरण में लगभग 65,000 पदों पर भर्ती की जाएगी।
🏫 भर्ती कौन कराएगा?
- प्राइमरी शिक्षक: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
- माध्यमिक शिक्षक: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC)
📅 UP Teacher Vacancy 2025 की टाइमलाइन
चरण | अनुमानित तिथि | पदों की संख्या |
---|---|---|
पहला चरण | नवंबर 2025 | ~65,000 |
दूसरा चरण | जनवरी 2026 | ~65,000 |
तीसरा चरण | मार्च 2026 | ~63,862 |
राज्य सरकार का लक्ष्य है कि मार्च 2026 तक पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
🧾 बैठक में क्या हुआ निर्णय?
दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (PAB) की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार ने यह वार्षिक कार्ययोजना पेश की। इस बैठक में यह बताया गया कि:
- प्रदेश में 2018 के बाद कोई नई शिक्षक भर्ती नहीं हुई है।
- प्राथमिक स्तर पर 22% से अधिक पद खाली हैं।
- माध्यमिक स्तर पर कक्षा 6 से 10 तक 40% से 60% पद खाली हैं।
सोचिए क्या हालत होगी प्रदेश के बच्चों की जहाँ 40 से लेकर 60% तक के पद खाली हैं। सोचने वाली बात है इसके बावजूद भी यूपी के शिक्षा मंत्री हमेशा से बयान देते रहे हैं की स्कूलों में पद नहीं खाली है।
🕰️ 2018 की पिछली भर्ती: एक नजर
2018 में दो चरणों में कुल 1,37,500 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती हुई थी:
- 68,500 शिक्षक भर्ती
- 69,000 शिक्षक भर्ती (जिस पर आरक्षण विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है)
🔍 क्यों जरूरी है यह भर्ती?
- शिक्षा मित्रों के हटने के बाद कई पद लंबे समय से खाली हैं।
- शिक्षा की गुणवत्ता गिर रही है क्योंकि छात्र-शिक्षक अनुपात बिगड़ चुका है।
- नई शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में सुनियोजित और प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता बढ़ गई है।
📌 महत्वपूर्ण बातें एक नजर में (Quick Recap)
- ✅ कुल पद: 1,93,862
- ✅ भर्ती के चरण: 3
- ✅ प्रक्रिया की शुरुआत: नवंबर 2025
- ✅ अंतिम तिथि: मार्च 2026
- ✅ प्राथमिक शिक्षक भर्ती: UPESSC
- ✅ माध्यमिक शिक्षक भर्ती: UPPSC
📚 यूपी शिक्षक बनने के लिए तैयारी कैसे करें?
यदि आप इस मौके का लाभ उठाना चाहते हैं तो अभी से तैयारी शुरू कर दें:
- TET/CTET की वैधता जांचें और तैयारी करें।
- प्रत्येक विषय की NCERT पुस्तकों का अध्ययन करें।
- पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें।
- UPPSC/UPESSC के सिलेबस और पैटर्न को गहराई से समझें।
- ऑनलाइन टेस्ट सीरीज और मॉक टेस्ट में भाग लें।
UP Teacher Vacancy 2025 न केवल लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका देने जा रही है बल्कि उत्तर प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र में भी एक नई जान फूंकने वाली है। यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को स्थिर और मजबूत बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकती है। हालांकि अभी भी सरकार 69,000 शिक्षक भर्ती के आरक्षण घोटाले पर मुँह बंद किए हुए है लेकिन अब यही भाग्य है तो इसी के साथ आगे बढ़ा जाये।

अब इंतजार कीजिए केवल आधिकारिक नोटिफिकेशन का — और अपनी तैयारी में कोई कसर न छोड़िए!
📌 जरूरी लिंक (Coming Soon)
- UPHESC Official Website
- UPPSC Official Website
- UP Teacher Vacancy 2025 PDF Notification (जल्द उपलब्ध)
ये भी पढ़ें: वो लेखक जिसने मधुशाला को बना दिया अमर, पढ़िये हरिवंश राय बच्चन की कविताएँ