Mock Drill News: पहलगाम हमले के बाद देश में तनाव का माहौल हुआ लेकिन सरकार एकदम शांत दिखी। सोशल मीडिया पर लोगों ने इंदिरा गांधी को याद करते हुए लिखा कि इतने देर में बलोचिस्तान अलग हो गया होता तो वहीं कुछ ने कहा की देर सबेर ही सही न्याय तो होगा. हालांकि सरकार एकदम शांत अवस्था में दिखी और जातिय जनगणना भी कराने को बोल दिया. सब शांत हुआ ही था कि अब पूरे देश में मॉक ड्रिल करवाया जा रहा है. अपने यूपी में भी इस mock drill को कुछ जिलों में कराया जाएगा. आईये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
क्या होता है Mock Drill?
Mock Drill एक ऐसा पूर्व-नियोजित अभ्यास है, जिसमें किसी संभावित आपातकालीन स्थिति की कल्पना कर वास्तविकता के करीब स्थितियाँ तैयार की जाती हैं। जैसे कि मान लो आतंकी हमला, युद्ध की स्थिति, प्राकृतिक आपदा (जैसे भूकंप, बाढ़), या किसी जैविक/रासायनिक खतरे के लिए तैयार रहने की प्रक्रिया इसमें सम्मिलित होती है।
इस अभ्यास का मूल उद्देश्य यह जानना होता है कि सरकारी एजेंसियाँ, सुरक्षा बल, नागरिक और स्वास्थ्य सेवाएँ किसी अचानक आने वाली आपदा के समय कैसे प्रतिक्रिया देंगी। क्या संचार व्यवस्था सक्रिय है? क्या राहत पहुंचाने की प्रक्रिया तेज है? क्या नागरिकों को समय रहते सुरक्षित जगह तक पहुँचाया जा सकता है?

क्या है मॉक ड्रिल का मकसद? : Why Mock Drill
गृह मंत्रालय के निर्देश पर 7 मई 2024 को यूपी के 19 जिलों में एक व्यापक सुरक्षा अभ्यास — UP mock drill — आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य संभावित आतंकी हमले या युद्ध की स्थिति में नागरिकों और संस्थाओं की तत्परता को परखना है।

मॉक ड्रिल में शामिल 19 जिले और उनका टाइमटेबल : Mock drill in UP List
नीचे दी गई तालिका में जिलों को तीन श्रेणियों — A, B और C — में बांटा गया है। साथ ही बताया गया है कि किस जिले में सायरन कितने बजे बजेगा।
UP Mock Drill Time Table
श्रेणी | जिला | सायरन टाइमिंग |
---|---|---|
A | नरोरा (बुलंदशहर) | 4:00 PM |
B | कानपुर | 9:30 AM / 4:00 PM |
आगरा | 8:00 PM | |
प्रयागराज | 6:30 PM | |
गाजियाबाद | 10:00 AM / 8:00 PM | |
झांसी | 4:00 PM | |
लखनऊ | 7:00 PM | |
मथुरा | 7:00 PM | |
मेरठ | 4:00 PM | |
सहारनपुर | 4:00 PM | |
बक्शी का तालाब | मीडिया कवरेज वर्जित | |
चंदौली | 7:00 PM | |
सरसावा | 4:00 PM | |
बरेली | 8:00 PM | |
गोरखपुर | 6:30 PM | |
मुरादाबाद | 12:00 NOON | |
वाराणसी | समय निर्धारित नहीं | |
C | बागपत | 7:00 PM |
मुजफ्फरनगर | समय निर्धारित नहीं |
मॉक ड्रिल में क्या-क्या शामिल होगा?
1. हवाई हमले की चेतावनी सायरन
- लंबे सायरन = अलर्ट
- छोटे सायरन = ऑल क्लियर
- नजदीकी शरण स्थलों की पहचान करें
- आपातकालीन किट तैयार रखें: टॉर्च, बैटरी, पानी, फूड, फर्स्ट ऐड
2. नागरिक और छात्र प्रशिक्षण
- कम्युनिटी ट्रेनिंग में भाग लें
- बच्चों को प्राथमिक सुरक्षा तकनीकें सिखाएं
- CPR और चोटों का इलाज सीखें
3. क्रैश ब्लैकआउट अभ्यास
- खिड़कियों पर ब्लैकआउट पर्दे लगाएं
- सभी लाइटें बंद रखें
- अभ्यास के दौरान घर में अंधकार बनाए रखें

4. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को छिपाना
- अधिकारियों को सहयोग करें
- संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें
- सोशल मीडिया पर संवेदनशील जानकारी न शेयर करें
5. निकासी योजना अभ्यास
- “गो-बैग” तैयार रखें
- सुरक्षित रास्तों की जानकारी करें
- बुजुर्गों और बच्चों को शामिल करें
Mock Drill दौरान क्या करें और क्या नहीं?
क्या करें | क्या न करें |
---|---|
बाहरी गतिविधियां बंद कर शरण स्थल की ओर बढ़ें | सायरन को नजरअंदाज न करें |
फोन का सीमित इस्तेमाल करें | घबराएं नहीं, हंगामा न करें |
अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें | सोशल मीडिया पर अभ्यास की फोटो या जानकारी पोस्ट न करें |
परिवार को भाग लेने के लिए प्रेरित करें | यह न सोचें कि सुरक्षा की ज़िम्मेदारी किसी और की है |
अभ्यास के बाद फीडबैक दें | गलत जानकारी या अफवाहें न फैलाएं |
Mock Drill से पहले और बाद में क्या करें?
मॉक ड्रिल (Mock Drill) से पहले:
- सोशल मीडिया और स्थानीय घोषणाओं से अपडेट रहें
- अपने मोहल्ले के लोगों को जानकारी दें
- बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों को भी अपने साथ में लेकर जाएं
मॉक ड्रिल (Mock Drill) के बाद:
- प्लान में जो कमियां दिखीं, उन्हें सुधारें
- परिवार संग फिर से सावधानी दोहराएं
- आवश्यक बदलाव करें
किन राज्यों और जिलों में होगी Mock Drill?
भारत सरकार ने इस अभ्यास को पूरे देश में फैला दिया है, खासकर उन क्षेत्रों में जो सामाजिक और भौगोलिक लहजे से इम्पोर्टेन्ट हैं:
कुछ प्रमुख राज्यों और जिलों की सूची:
जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, लेह, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, पूंछ, राजौरी, बारामूला, डोडा, पुलवामा, उरी, अखनूर, नौशेरा, सुंदरबनी, अवंतीपुर
पंजाब: अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, बरनाला, भाखड़ा, नांगल, हलवारा, मोहाली, रोपड़, संगरूर
राजस्थानः कोटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, उदयपुर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, जालोर, पाली, भिलवाड़ा, भिवाड़ी, लालगढ़, फुलेरा, अबू रोड
गुजरातः सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, जामनगर, गांधीनगर, भावनगर, कांडला, नलिया, अंकलेश्वर, ओखा, भरूच, कच्छ, मेहसाना, नवसारी
महाराष्ट्रः मुंबई, पुणे, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, भुसावल, पिंपरी-चिंचवाड़
दिल्ली: नई दिल्ली और दिल्ली कैंट
अन्य राज्यः हैदराबाद (तेलंगाना), विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश), शिमला (हिमाचल), भोपाल, ग्वालियर, इंदौर (मध्य प्रदेश), कोलकाता, हल्दिया (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), देहरादून (उत्तराखंड), कोचीन (केरल), बेंगलुरु (कर्नाटक), अगरतल्ला (त्रिपुरा), गंगटोक (सिक्किम), पोर्टब्लेयर (अंडमान-निकोबार) आदि।
यह मॉक ड्रिल गांव स्तर तक भी आयोजित की जा रही है, जिसमें स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, रेलवे स्टेशन, मॉल, सार्वजनिक स्थल, और सामरिक प्रतिष्ठान शामिल हैं
ये भी पढ़ें: Jaisalmer Nude Girls Viral Video: जैसलमेर से सामने आया अश्लीलता और धोखे का खौफनाक सच