Harry Potter Cast : हैरी पॉटर की नई तिकड़ी तैयार! 30,000 में से 3 चुने गए, HBO की जादुई कास्टिंग पूरी

HBO की आने वाली हैरी पॉटर सीरीज के लिए नए कलाकारों का ऐलान कर दिया गया है। डोमिनिक मैकलॉघलिन हैरी पॉटर, अरबेला स्टैंटन हर्माइनी ग्रेंजर और अलास्टर स्टाउट रॉन वीस्ली की भूमिका निभाएंगे। 30,000 से ज्यादा ऑडिशन के बाद इन तीनों का चयन हुआ। सीरीज हर किताब को एक सीजन के रूप में पेश करेगी। जे.के. रॉलिंग भी प्रोजेक्ट से जुड़ी हैं। साथ ही कई दिग्गज कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।
By
Last updated:
Follow Us

दुनिया की सबसे लोकप्रिय जादुई कहानी ‘हैरी पॉटर’ अब टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रही है। HBO की इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के लिए नए हैरी, हर्माइनी और रॉन की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है।

Harry Potter Casting के लिए करीब 30,000 बच्चों के ऑडिशन के बाद, डोमिनिक मैकलॉघलिन को हैरी पॉटर, अरबेला स्टैंटन को हर्माइनी ग्रेंजर और एलेस्टेयर स्टाउट को रॉन वीस्ली के रोल के लिए चुना गया है। तीनों ही कलाकारों के नामों की आधिकारिक घोषणा HBO ने हाल ही में की।

HBO की टीम का कहना है: “हम बेहद खुश हैं कि हमें अपने हैरी, हर्माइनी और रॉन मिल गए हैं। इन तीनों का टैलेंट देखने लायक है, और हमें यकीन है कि ये ऑनस्क्रीन कमाल कर देंगे।”

Harry Potter Cast: नए कलाकार, नई ऊर्जा

तीनों ही मुख्य कलाकार इंडस्ट्री में नए हैं, लेकिन उनकी पिछली परफॉर्मेंस ने मेकर्स का दिल जीत लिया।

  • डोमिनिक मैकलॉघलिन जल्द ही कॉमेडी फिल्म Grow में निक फ्रॉस्ट के साथ नजर आएंगे।
  • अरबेला स्टैंटन ने 2023-24 में वेस्ट एंड की Matilda: The Musical में अभिनय किया था।
  • एलेस्टेयर स्टाउट का यह पहला ऑनस्क्रीन प्रोजेक्ट होगा।

Harry Potter Cast:सीनियर एक्टर्स भी साथ

HBO की इस सीरीज में सपोर्टिंग रोल्स में कई बड़े नाम नजर आएंगे।

  • जॉन लिथगो होंगे नए डंबलडोर
  • जैनेट मैकटीर बनेंगी मिनर्वा मैकगोनेगल
  • पापा एस्सीड्यू निभाएंगे स्नेप का किरदार
  • निक फ्रॉस्ट होंगे हैग्रिड
  • ल्यूक थालोन दिखेंगे क्विररेल के रोल में
  • पॉल व्हाइटहाउस निभाएंगे फिल्च का किरदार

विवादों के बीच प्रोजेक्ट से जुड़ीं जे.के. रॉलिंग

सीरीज को HBO, Brontë Film and TV और Warner Bros. Television मिलकर बना रहे हैं।
जे.के. रॉलिंग, जो कि किताबों की लेखिका हैं, इस प्रोजेक्ट में बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हैं। हालांकि, ट्रांस राइट्स पर उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध भी है।HBO के कंटेंट हेड केसी ब्लॉयज ने साफ किया है कि इस सीरीज का फोकस केवल किताबों की सच्चाई के साथ टीवी पर नई जान फूंकना है।

क्या खास होगा इस बार?

 इस बार की हैरी पॉटर सीरीज़ सिर्फ रीमेक नहीं, बल्कि एक गहराई से की गई नई व्याख्या होगी।

  • हर किताब एक पूरा सीजन बनेगी, जिससे कहानी के हर किरदार, सब-प्लॉट और जादुई दुनिया को बेहतर तरीके से दिखाया जा सकेगा।
  • उन हिस्सों को भी दिखाया जाएगा जिन्हें फिल्मों में जगह नहीं मिल पाई थी – जैसे S.P.E.W., प्रोफेसर बिन्स की क्लासेस या हॉगवर्ट्स का इतिहास।
  • किरदारों का इमोशनल डेवलपमेंट और उनके आपसी रिश्ते ज्यादा रियल और ग्राउंडेड नजर आएंगे।
  • तकनीक और विजुअल इफेक्ट्स के मामले में यह सीरीज नई ऊंचाइयों को छूने वाली है, जिससे जादू सच जैसा लगेगा।

और सबसे खास बात नई पीढ़ी के लिए यह कहानी पहली बार पर्दे पर उतरेगी, जबकि पुरानी पीढ़ी के लिए यह नॉस्टेल्जिया से भरपूर ताज़ा अनुभव होगा।

यह भी पढ़ें : War 2 Fees और Teaser Reaction: जूनियर एनटीआर की सैलरी ने ऋतिक को पछाड़ा, सेलेब्स ने कहा ‘WOW’

WhatsApp Icon Join our WhatsApp Channel
Follow us on Facebook

Related News

Leave a Comment