भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की शाम रात करीब 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को ब्लड प्रेशर में अचानक गिरावट के बाद उन्हे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती कराया गया था। जहाँ उन्होने अंतिम सांस ली। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर आज नरीमन प्लाइंट के NCPA लॉन में रखा जाएगा। रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने आज सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसके साथ ही उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ करने का भी निर्णय लिया गया है।
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने दी निधन की जानकारी
उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, “घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।”
रतन टाटा का अंतिम पोस्ट
7 अक्टूबर को उन्होंने अपने स्वस्थ्य संबंधि चिंताओं को अफवाह बता कर अपने प्रसंशकों को लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किए। जिसमें उन्होने लिखा कि, “मैं वर्तमान में अपनी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं।” उन्होंने जनता और मीडिया से “गलत सूचना फैलाने” से बचने का अनुरोध भी किया था।
वर्ली श्मशान घाट पर होगा अंतिम संस्कार
रतन टाटा का पार्थिव शरीर रात करीब 2 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके कोलाबा स्थित घर लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर आज नरीमन प्लाइंट के NCPA लॉन में रखा जाएगा। जहाँ श्रद्धांजलि सभाका आयोजन किया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए दोपहर 3:30 बजे वर्ली श्मशान घाट ले जाया जाएगा। जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।